फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, ling jaanch, one arreste, saharanpur up, kaithal

यूपी और पंजाब से जुड़े हैं पकड़ी गई फर्जी डॉक्टर के तार

Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
 crime, ling jaanch, one arreste, saharanpur up, kaithal
फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गत 20 अप्रैल को चीका के गांव बलबेहड़ा में फर्जी डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करते हुए पकड़ी गई एएनएम से पुलिस रिमांड के दौरान बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। जो पंजाब और यूपी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कन्या भ्रूण हत्या जैसे कार्य में संलिप्त था। पुलिस ने रिमांड के दौरान मिली जानकारी के बाद यूपी से एक फर्जी डॉक्टर को भी काबू किया है।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन कैथल डा. नीलम कक्कड़ और पुलिस टीम ने गांव बलबेहड़ा के सरकारी भवन से 20 अप्रैल को एक फर्जी महिला डॉक्टर प्रीति को काबू किया था। जिसने सरकारी भवन में प्राइवेट अस्पताल चला रखा था। उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित व सरकारी दवाइयों का जखीरा भी बरामद किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसका पति देवेंद्र भी उसके गोरखधंधे में शामिल है। जिसे 28 मई को गिरफ्तार कर अदालत से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनका नेटवर्क पटियाला, सहारनपुर, कुरुक्षेत्र, चाकी प्लॉट अयोध्या यूपी तक जुड़े हैं। आरोपी महिला दंपति भ्रूण जांच व भ्रूण हत्या जैसे कार्य को अंजाम देने के लिए बिचौलिए की भूमिका निभाते हुए नकदी वसूलते थे।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सहारनपुर यूपी निवासी बोगस डॉक्टर साकिल अहमद का चीका पुलिस के एसआई सुल्तान सिंह ने 2 मई को न्यायालय से दो दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया है। जबकि आरोपी देवेंद्र बलबेहड़ा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़ ने बताया कि पकड़ी गई उक्त महिला एएनएम थी और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed