फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरों ने तीन जगह से बाइक चोरी की, पुलिस ने तीनों में मामला दर्ज किया

चोरों ने तीन जगह से बाइक चोरी की, पुलिस ने तीनों में मामला दर्ज किया

Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने तीन जगह से बाइक चोरी की, पुलिस ने तीनों में मामला दर्ज किया
तीन जगह से बाइक चोरी
विज्ञापन

कैथल। तीन मामलों में अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पहले मामले में सिविल थाने में धौंस निवासी मनजीत सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह राघव पेपर उद्योग ढांड रोड कैथल में मजदूरी का काम करता है। 6 नवंबर को भी वह मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर अंदर अपना काम कर रहा था। शाम के लगभग 5 बजे वहां बाइक नहीं मिली। हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में भी सिटी थाने में पुलिस ने भी चोरी का मामला दर्ज किया है। मामले में माता गेट निवासी प्रवेश ने बताया कि 8 नवंबर को लगभग शाम के 5:30 बजे के करीब सर्राफा बाजार गया था। उस दौरान उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
विज्ञापन

तीसरे मामले में दुसेरपुर निवासी सेवा राम ने बताया कि 30 अक्तूबर को उसका साथी कृष्ण मोटरसाइकिल पर तहसील गुहला में लेकर गया था। तहसील कॉम्पलेक्स गुहला में मोटरसाइकिल खड़ा किया था। वापिस आकर देखा तो मोटर साईकिल नहीं मिला। हैड कांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दजं कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed