फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पेट्रोल पंप पर पेट्रोल बंमों व तोड़फोड़ करने वाले 15 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल बंमों व तोड़फोड़ करने वाले 15 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Mon, 28 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल बंमों व तोड़फोड़ करने वाले 15 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे
तोड़फोड़ करने वाले 15 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे
विज्ञापन

- साध्वी से रेप में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद आगजनी के 6 मामलों में पुलिस ने 15 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि 3 मामलों में पुलिस रिमांड पर चल रहे 8 आरोपियों से पूछताछ में इंस्पेक्टर जितेंद्र, एएसआई जयकिशन, एएसआई भीम सिंह व एएसआई अजमेर सिंह की टीम ने आरोपी गुलजार सिंह निवासी गगड़पुर को तीनों मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
आरोपी गुरजीत सिंह निवासी चीका, रनदीप उर्फ दीपू निवासी भागल, सुभाष चंद निवासी हरीगढ किंगन, हरपाल उर्फ पाला निवासी गगडपुर, गुरध्यान उर्फ ध्यान निवासी छन्ना जाटान, सुरेश कुमार निवासी शक्ति नगर चीका, गुरतेज सिंह निवासी वार्ड नं. 2 चीका तथा सोहन निवासी भागल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिनके कब्जे से 8 बाइक, 2 कैनी पट्रोल, 2 खाली बोतल पेट्रोल, 8 लाल मिर्ची पाऊडर पैकेट, 7 गंडासी व एक स्प्रे बोतल बरामद की जा चुकी है। आरोपियों द्वारा 25 अगस्त की शाम डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बारे सीबीआई कोर्ट पंचकूला द्वारा सुनाए गए फैसले बाद कैथल रोड चीका स्थित 2 पेट्रोल पंपों पर तोड़फोड़ व आगजनी की गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने करीब 5:30 बजे अपने को बाबा का अनुयायी बताने वाले आरोपियों द्वारा कैथल रोड चीका स्थित बिजली पावर हाउस कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए कातिलाना हमला किया गया व पेट्रोल डालकर बैटरी कक्ष में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गुहला सब इंस्पेक्टर सतप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार किए गए आरोपी लखविंद्र सिंह, जसबीर सिंह, मदन सिंह, व बलकार सिंह निवासी कसौर सोमवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बारे सीबीआई कोर्ट पंचकूला द्वारा सुनाए गए फैसले बाद हथियारों से लैस डेरा अनुयाई बाइक व कार में सवार होकर शाम करीब 4:40 बजे गांव सुल्तानियां स्थित एचपी फिलिंग स्टेशन पर आए तथा सेल्समैनों के साथ मारपीट करते हुए पंप की मशीन व कार तोड़ दी। आरोपियों ने उसकी सोने की चैन स्नेचिंग व नकदी लूटने का प्रयास किया गया। आरोपी पंप पर पेट्रोल बमों द्वारा आगजनी करते हुए फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग कार, दो बोतल पेट्रोल, गंड़ासी, एक बैग व माचिस बरामद की जा चुकी है एसपी ने बताया कि कलायत पुलिस ने दो मामलो में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी धर्मपाल निवासी चौशाला व जसबीर निवासी बालू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों व उनके अन्य साथियों द्वारा 25 अगस्त की शाम करीब 4 बजे कलायत स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस में पेट्रोल बमों द्वारा आगजनी करते हुए लाठी, डंडो के साथ कर्मचारियों से मारपीट की गई, तथा इसके बाद एसडीओ यूएचबीवीएन कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए पट्रोल डालकर आगजनी की गई, जहां से थाना प्रबंधक कलायत सब इंस्पेक्टर ललित मोहन की अगुवाई में एएसआई कश्मीर सिंह व एएसआई रमेश की टीम द्वारा काबू करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों की 2 बाइक सहित मौके से कुल 4 मोटरसाइकिल 2 पेट्रोल बोतल व दो लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed