फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर व तीन के खिलाफ हिरमी के डिप्टी डायरेक्टर पर हमले की साजिश में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज

सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर व तीन के खिलाफ हिरमी के डिप्टी डायरेक्टर पर हमले की साजिश में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज

Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर व तीन के खिलाफ हिरमी के डिप्टी डायरेक्टर पर हमले की साजिश में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज
सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर व तीन के खिलाफ हिरमी के डिप्टी डायरेक्टर पर हमले की साजिश में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ साजिश में शामिल होने का आरोप
रविवार रात हुआ था डिप्टी डायरेक्टर हिरमी पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी पुलिस ने रविवार रात कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा इरीगेशन रिसर्च एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर पर हमले की साजिश में शामिल होने के आरोप में हरियाणा सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सतबीर कादियान सहित तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विदित रहे कि डिप्टी डायरेक्टर हरियाणा इरीगेशन रिसर्च एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर श्रवण कुमार पर रविवार की रात अज्ञात लोगों ने गांव करोड़ा से भाणा रोड पर गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया था। उन्हें रात को कैथल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सोमवार को उन्हें छुट्टी मिली। बाद में उन्होंने पूंडरी पुलिस थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे जींद में अपने परिवार को छोड़कर वापस आ रहे थे। गांव करोड़ा में अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद वे वहां से रात को चले तो गांव भाणा रोड पर अज्ञात लोगों ने उसकी कार रुकवाकर उसके साथ मारपीट की। उन्होंने गेहूं की फसल में छिपते-छिपाते किसी तरह अपने आप को बचाया। बाद में अपने रिश्तेदारों को बुलाकर अस्पताल पहुंचे। यहां अपना इलाज करवाया। डिप्टी डायरेक्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा किया गया हमला विभाग के अधिकारी भगतू राम दलाल निवासी अर्बन एस्टेट जींद, विभाग के अधीक्षक अभियंता सुरेश यादव नारनौल, चीफ इंजीनियर सिंचाई विभाग सतबीर कादियान व जेई दरिया सिंह महेंद्रगढ़ इस साजिश में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि उन्होंने उक्त भगतू राम के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि डिप्टी डायरेक्टर के आरोपों के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed