{"_id":"5aa819a34f1c1bb2758b53c4","slug":"81520966051-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले के मामले में दो गो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमले के मामले में दो गो तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर हमला करने वाले दो गो तस्कर गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस टीम पर फायरिंग कर हमला करने वाले पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर 19 जनवरी की रात हथियारों से लैस चौकी महमुदपुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सतपाल सिंह की टीम ने एक गाड़ी को रुकवाकर पकड़ने का प्रयास किया। जिसमें पशु तस्करी कर ले जाए जा रहे थे। पटियाला के गांव धनेठा की ओर से आए कैंटर चालक ने पुलिस की गाड़ियों को टक्कर दे मारी। साथ ही पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। अंधेरे का लाभ उठाकर वापस पंजाब की तरफ फरार हो गए। गोली लगने के कारण घायल हुए हेड कांस्टेबल जगदीप सिंह को पटियाला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने गुहला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच सीआईए-टू के सुपुर्द की थी। जांच इंचार्ज सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामबीर की टीम ने 11 मार्च को गांव बिरौली यूपी से आरोपी जहीर निवासी गौतमपुर जिला सहारनपुर तथा 12 मार्च को आरोपी सलीम उर्फ टांडा निवासी सैनपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का न्यायालय से 14 मार्च तक 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिनको अपने साथ लेकर एएसआई रामबीर की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश में हथियारों की बरामदगी तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।