{"_id":"5b5f60664f1c1b6f668b65b1","slug":"71532977254-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी कालोनी में हुए युवक के मर्डर की वारदात में घायल पिता की भी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालाजी कालोनी में हुए युवक के मर्डर की वारदात में घायल पिता की भी मौत
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या की वारदात में घायल पिता की भी मौत
पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गत 21 जुलाई को बालाजी कॉलोनी में कमरे पर लड़की का विरोध करने पर चाकु ओं से की गई युवक विक्रम की हत्या की घटना में घायल पिता माईलाल की भी मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने अब इस डबल मर्डर मामले में तीसरे आरोपी पानीपत जिला निवासी भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या की वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के बाद 30 जुलाई को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित रहे कि बालाजी कालोनी में किराये के मकान में लड़की के पहुंचने पर पड़ोसी विक्रम ने विरोध किया तो दो युवकों व उस लड़की ने विक्रम व उसके पिता पर चाकु ओं से हमला कर दिया था। इसमें विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन उसके पिता माईलाल ने पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए थे। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर सुरेंद्र निवासी चिचड़ाना, हरिओम निवासी भंडारी व लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने सुरेंद्र व लड़की अन्नु को गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच सोमवार को वारदात में घायल माईलाल की भी मौत हो गई। एसएचओ धर्मपाल ने कहा कि मृतक माईलाल का शव परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरी ओर पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बतायाकि थाना प्रभारी प्रबंधक सबइंस्पेक्टर धर्मपाल ने तीसरे आरोपी हरिओम निवासी भंडारी जिला पानीपत को बस स्टैंड मतलौडा के पास दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।