फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर मुख्य बाजार से लेकर चंदाना गेट की ओर वाले रास्ते से छात्राएं परेशान

शहर मुख्य बाजार से लेकर चंदाना गेट की ओर वाले रास्ते से छात्राएं परेशान

Tue, 26 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर मुख्य बाजार से लेकर चंदाना गेट की ओर वाले रास्ते से छात्राएं परेशान
मनचलों से छात्राएं परेशान
विज्ञापन

शहर मुख्य बाजार से लेकर चंदाना गेट की ओर वाले रास्ते से छात्राएं परेशान
बाइक सवार मनचले युवक स्कूल से लेकर घर तक करते है पीछा
सोमवार दोपहर को बाइक सवार मनचलें व छात्राओं में कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर के मुख्य बाजार से होकर चंदाना गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर मनचले युवकों से छात्राएं काफी परेशान हैं। सोमवार दोपहर छुट्टी के समय तंग गलियों से निकलते समय बाइक सवार मनचले युवकों व छात्राओं में जमकर कहासुनी हुई। बीच में लोगों को आते देख बाइक सवार युवक मौके से भाग गए। वहीं स्कूली छात्राओं ने बताया कि प्रतिदिन बाइक सवार युवक बाइकों को जानबूझ कर लड़कियों के सामने खड़ा कर देते हैं। विरोध करने पर वे बदतमीजी पर उतर आते हैं।
एक छात्रा ने बताया कि जब महिला पुलिस स्कूल में आई थी तो उन्होंने चंदाना गेट आने वाली बाजार की गलियों के बारे में बताया था। लेकिन इन युवकों पर इस बात का कोई असर नहीं है। सुबह स्कूल के समय व स्कूल की छुट्टी के समय बाइक सवार युवक गलियों के मोड़ पर खड़ा होना शुरू कर हो जाते हैं। जब तक छात्राएं स्कूल के अंदर तक नहीं चली जाती है तब तक बाइक से चक्कर काटते रहते हैं। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि कुछ दिन महिला पुलिस को लड़कियों के पीछे आकर मनचले युवकों को सबक सिखाना चाहिए। दुकानदारों ने बताया कि अगर वे भी युवकों का विरोध करते हैं तो उनके साथ भी मनचले झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि स्कूल व कॉलेजों के छात्राओं से मिलकर कहा गया है कि अगर कोई शरारती तत्व उनको परेशान करता है उसकी शिकायत उनको दें। उनके नंबर पर फोन करें या फिर उसकी बाइक का नंबर नोट कर उनको बताएं। उन्होंने बताया कि शहर बाजारों में जल्द ही ऑपरेशन चलाया जाएगा। किसी भी छात्रा को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed