फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल से ले जाकर लुधियाना में करवाई जा रही थी लिंग जांच

कैथल से ले जाकर लुधियाना में करवाई जा रही थी लिंग जांच

Thu, 13 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कैथल से ले जाकर लुधियाना में करवाई जा रही थी लिंग जांच
लुधियाना में लिंग जांच करते एक महिला, उसके पति व कैथल का एक दलाल काबू
विज्ञापन

कैथल से ले जाकर लुधियाना में करवाई जा रही थी लिंग जांच, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर दलाल को पकड़ा
लुधियाना के एक गांव में घर में ही लोगों को बेवकूफ बनाने वाली महिला व उसके पति को भी पकड़ा
लुधियाना पुलिस के हवाले किया, कैथल स्वास्थ्य विभाग की दूसरे राज्य में बड़ी सफलता
फोटो संख्या-45 व 46
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को लुधियाना में लिंग जांच करते हुए एक महिला, उसके पति व कैथल के एक दलाल को रंगें हाथों पकड़ लिया। बाद में तीनों को लुधियाना पुलिस के हवाले कर दिया। विभाग द्वारा कैथल से एक दलाल द्वारा वहां तक संपर्क बनाया गया और फर्जी ग्राहक भेजकर यह कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि चीका क्षेत्र से सुखविंद्र सिंह 20 हजार रुपये लेकर लिंग जांच करवाता है। वह ग्राहक को लुधियाना लेकर जाता है। इस सूचना के बाद उससे महिला ग्राहक के माध्यम से संपर्क किया गया और एक ग्राहक तैयार की गई। जिसे लेकर दलाल बुधवार सुबह लुधियाना के लिए निकल गया। वहां जाकर उसने जड़तोली गांव के निकट दूसरे व्यक्ति अमरजीत सिंह की गाड़ी में ग्राहक महिला को बैठा दिया। इसके बाद अमरजीत नामक यह व्यक्ति उस महिला को जड़तौली गांाव में अपने घर ले गया। जहां उसकी पत्नी द्वारा फीटल डॉप्लर के माध्यम से लैपटॉप में लिंग जांच का ड्रामा करके लोगों द्वारा 20 हजार रुपये वसूले जाने का भांडाफोड़ हुआ। विभाग ने इस संबंध में लुधियाना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित किया था। जिसपर डीएसपी एसपी सिंह, एसएमओ डॉ. एस कौर भी मौके पर पहुंच गई थीं। छापेमारी के दौरान मौके से फीटल डॉप्लर, एक लैपटॉप, ग्लब्स, 20 हजार रुपये बरामद कर लिए। बाद में सारी सामग्री लुधियाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली और पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस द्वारा वहीं पर केस दर्ज किया जाएगा। कैथल से टीम का नेतृत्व डॉ. नीलम कक्कड़ द्वारा किया गया। टीम में डॉ. गौरव पूनिया, डॉ. संजीव गोयल, डीपीएम नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार शामिल थे। डॉ. नीलम ने बताया कि इस मामले में लुधियाना में ही केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed