फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   संदिग्ध हालत में युवक ने बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में निगला जहर

संदिग्ध हालत में युवक ने बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में निगला जहर

Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में युवक ने बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में निगला जहर
जुर्माने से परेशान व्यक्ति ने एसडीओ कार्यालय में निगला जहर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। जिसे पूंडरी की पीएचसी में दाखिल करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसको कैथल के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने युवक की हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। बताया जा रहा है कि वह बिजली विभाग द्वारा किए गए जुर्माने से परेशान था। जिसे भरने के लिए मंगलवार को विभागीय कार्यालय में आया था। कोई ठौर-ठिकाना न मिलने पर उसने यह कदम उठाया।
गांव करोड़ा निवासी सतीश ने दोपहर को बिजली विभाग के कार्यालय में आकर जहर निगल लिया। गांव करोड़ा निवासी जयबीर ने बताया कि सतीश काफी समय से परेशान चल रहा था। परेशानी किस कारण से थी उसको पता नहीं है। उनको दोपहर को सूचना मिली कि सतीश ने एसडीओ कार्यालय में आकर जहर निगल लिया। उसने बताया कि जहर खाने के कारणों को पता सतीश के होश में आने पर ही चलेगा। अभी तक कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि सतीश के घर जुलाई माह में बिजली विभाग का छापा पड़ा था। जिसमें उसे दस हजार रुपये जुर्माना किया गया था। वह इसी जुर्माने की राशि को लेकर परेशान चल रहा था। लेकिन असली बात उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed