फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कॉटन मिल में घुसकर हवाई फायरिंग कर मालिक व नौकरों को बनाया बंदक

कॉटन मिल में घुसकर हवाई फायरिंग कर मालिक व नौकरों को बनाया बंदक

Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
कॉटन मिल में घुसकर हवाई फायरिंग कर मालिक व नौकरों को बनाया बंदक
कॉटन मिल में घुसकर हवाई फायरिंग कर मालिक और नौकरों को बनाया बंधक
विज्ञापन

- 350 किलो तांबे की तार और 650 लीटर ऑयल किया चोरी
- कलायत पुलिस ने मिल मालिक की शिकायत पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रात को गांव पिंजपूरा स्थित कॉटन मिल में हवाई फायरिंग कर दो नौकरों व मालिक को एक कमरे में बंधक बनाकर मिल में लगे ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये का तेल और तांबे की तारे ले चोरी कर ले गए। वारदात को आठ अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया। चोरी हुई तांबे की तारें व तेल की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। कलायत पुलिस ने मिल के मालिक की शिकायत पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कलायत पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद निवासी मिल के मालिक अमन कुमार ने बताया कि 16 जुलाई वह मिल के कमरे में रात को बैठा था। वहां पर दो नौकर भी उसके साथ थे। रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर मिल की दीवार के ऊपर से सात-आठ अज्ञात लोग मिल के अंदर आए। जिन्होंने उनको जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग करते हुए कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने मिल में लगे ट्रांसफार्मर से 350 किलो तांबे की तार व 650 लीटर आयल चोरी कर लिया।
विज्ञापन

कलायत पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मिल मालिक अमन की शिकायत पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 285, 342, 457, 506 व आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed