फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   करंट लगने से हुई महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

करंट लगने से हुई महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 01 Mar 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से हुई महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला के गांव रत्ताखेड़ा में एक महिला की करंट लगने से हुई मौत के बाद जिला अस्पताल में बुधवार सुबह मायके व ससुराल पक्ष में जमकर विवाद हुआ। तीखी कहासुनी के बाद एक बार तो नौबत हाथापाई तक आ गई। बाद में पुलिस बल बुलाना पड़ा। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया और ससुराल पक्ष के पति सहित तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
गांव रत्ताखेड़ा में मंगलवार रात्रि एक 40 वर्षीय महिला हरजिंद्र कौर की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां बुधवार सुबह मृतका के ससुराल व मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। ससुरालपक्ष के लोग जहां शव को रत्ताखेड़ा ले जाना चाहते थे, वहीं मायके पक्ष के लोगों ने उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव न ले जाने देने की बात कही। कुछ लोगों में तीखी नोक-झोंक हुई। इसी बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। डीएसपी रामकुमार ने अस्पताल पहुंच कर दोनों पक्षों से बातचीत की। जिसमें मायके पक्ष की ओर से मृतका के भाई जोगिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन हरजिंद्र कौर की करंट देकर हत्या की गई है। उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई। उसकी बहन के पति के परिवार में ही एक महिला के साथ नाजायज संबंध थे। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुईं। इसी रंजिश के चलते उसकी बहन की हत्या की गई है। जिसमें उसका पति, देवर व एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

दूसरी ओर रत्ताखेड़ा के सरपंच अमृतपाल ने कहा कि ससुराल पक्ष पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। विवाह को 20 साल हो गए। आज नाजायज संबंधों की बात की जा रही है। महिला के घर से 50 फुट दूर ट्रांसफार्मर है। वहां वह तार लगाने गई थी, जिस कारण उसकी करंट लगने से मौत हुई है। तुरंत मायके के लोगों को सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद मृतका का शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया। बाद में मायके पक्ष के लोगों ने पंजाब के सनौर के गांव अलीपुर जट्टा में ले जाकर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में डीएसपी सुल्तान सिंह ने कहा कि पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पूरी जांच-पड़ताल की जाएगी कि सच्चाई क्या है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी।

करंट लगने से हुई महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अस्पताल में मायके व ससुराल पक्ष में हुआ शव ले जाने को लेकर विवाद
तीखी कहासुनी के बीच मायके पक्ष के लोग ले गए शव को
भारी पुलिस बल पहुंचा, पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर दर्ज किया हत्या के आरोप में केस
फोटो संख्या-16 से 18
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed