{"_id":"5a8f0d504f1c1ba3268bbb8e","slug":"41519324496-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, केस दर्ज
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, केस दर्ज
कैथल (ब्यूरो)। शहर की भगत सिंह कॉलोनी में मां-बेटे पर घर में घुसकर हमला कर उनको घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नसीब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को बलराज नगर के सेठी, राखा, विजिंद्र व तीन अन्य लोगों ने उस पर व उसकी मां पर घर में घुस कर लाठी व डंडों से हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।
हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में पूंडरी के गांव बंदराणा में एक व्यक्ति पर हमला कर उसको घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मनीराम ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को बंदराणा के ही ओमप्रकाश, दीपक, जोगिंद्र, जयनारायण, कुलदीप, विद्या देवी, शीला देवी व पूनम देवी ने उस पर लाठी व डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एएसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।