{"_id":"5a0f2c5e4f1c1bc8678bc1e8","slug":"41510943838-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठाना में टैक्सी ड्राईवर पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किठाना में टैक्सी ड्राईवर पर फायरिंग
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी ड्राइवर पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास के आरोप में केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुरानी रंजिश के तहत गांव किठाना में एक टैक्सी ड्राइवर पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया है। राजौंद पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद के गांव शामदो निवासी अजमेर ने बताया कि वह किठाना से जींद सवारी ढोने काम करता है। करीब एक साल पहले शराब तस्करी के विवाद में गाव शमादो के संदीप ने गोली मारकर उसके भतीजे का कत्ल किया था। वह उस मामले में गवाह है। उसी मामले की रंजिश के कारण 23 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे वह किठाना में गाड़ी लेकर गया था। जब उसने पटवार भवन पास में गाड़ी रोकी तो तभी दो युवक मुंह पर कपड़ा बांध कर आए ओर उन्होंने उस पर देशी कट्टा तानकर उसकी ओर गोली चलाई। वह बाल-बाल बच गए। उसने वहां पर शोर मचाया ओर वह पटवार भवन के अंदर घुस गया। आरोपी बाइक पर जींद की ओर भाग गए। गोली से हमले के सदमे के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन अब वह इस मामले में कार्रवाई चाहता है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अजमेर की शिकायत पर संदीप व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।