{"_id":"59d7cf4b4f1c1bf3538b6345","slug":"41507315531-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चौशाला में वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम को रूकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव चौशाला में वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम को रूकवाया
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती मना रहे लोगों से मारपीट का आरोप
कलायत। गांव चौशाला में वाल्मीकि जयंती मना रहे वाल्मीकि समाज के लोगों से मार पिटाई व गाली गलौच किए जाने की लोगों ने कलायत थाना में शिकायत की है। शिकायत में राजेश व मलकीत ने आरोप लगाया कि वे भगवान वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर अपनी चौपाल में सत्संग कर रहे थे। कुछ लोग अपने हाथों में लाठी लेकर चौपाल में आए। उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव करवा कर मामला शांत किया।
वीरवार को जब वे लोग वाल्मीकि जयंती उत्सव मना रहे थे तो फिर से वे लोग मौके पर पहुंच गए। राजेश ने कहा कि उन लोगों ने फिर से पूरे समाज को जातिसूचक गालियां दी तथा भगवान वाल्मीकि के पोस्टर फाड़ दिए। वे लोग दोनों ही दिन वाल्मीकि बस्ती के लोगों को हथियार दिखाते हुए मारने की धमकी देते रहे। इस मामले को लेकर उनके समाज ने गांव के लोगों की पंचायत भी बुलाई। लेकिन उसमें शामिल करीब 20 बाहरी लोगों ने फिर से उनको ही धमकाया तथा पंचायत में उनको कोई भी न्याय नहीं मिला। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें जान व माल का खतरा बना हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मामले में पुलिस थाना प्रभारी ललित मोहन का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नही दी जाएगी।