{"_id":"598a033a4f1c1bbd5d8b49c4","slug":"41502217018-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गई थी बहन के घर दिल्ली, चोरों ने उड़ाए एक लाख 75 हजार नकदी व चार तोले सोने के जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गई थी बहन के घर दिल्ली, चोरों ने उड़ाए एक लाख 75 हजार नकदी व चार तोले सोने के जेवरात
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोराें ने उड़ाया लाखों का माल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन के गांव प्रेमपुरा में चोर घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल समेट लिया। पुलिस को दी शिकायत में प्रेमपुरा निवासी सुशील कौर ने बताया कि उसका लड़का बेलजियम में रहता है और वह घर पर अकेली रहती है। चार अगस्त को वह अपनी बहन से मिलने दिल्ली गई थी। पिछे से मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे एक लाख 75 हजार रुपये, सोने की दो चूड़ियां, एक चेन, दो अंगूठी, एलईडी व एक कैमरा चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवरात लगभग चार तोले के हैं। पुलिस ने चोरी हुए नकदी समेत जेवरात की कीमत करीब दो लाख 20 हजार रुपये आंकी है। सीवन थाने के हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।