फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कोहरे ने बुझा दिया घर का इकलौता दीपक, एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

कोहरे ने बुझा दिया घर का इकलौता दीपक, एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोहरे ने बुझा दिया घर का इकलौता दीपक, एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
कोहरे ने बुझा दिया घर का इकलौता दीपक, एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में कोहरे का कहर अब जिंदगियां लीलने लगा है। धुंध के कारण सोमवार सुबह कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में 17 वर्षीय विद्यार्थी की मौत हो गई। विद्यार्थी कैथल से नीलोखड़ी बहुतनीकी कॉलेज जा रहा था। मृतक विद्यार्थी परिवार में इकलौता था। एक साल पहले उसके पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। रेलवे पुलिस इस मामले में 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। कोहरे के चलते एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं ट्रेनें व बसें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
मृतक विद्यार्थी के मामा बीरभान ने बताया कि उसका 17 वर्षीय भांजा दीपक नीलोखेड़ी के बहुतकनीकी कॉलेज में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह प्रतिदिन ट्रेन से नीलोखेड़ी कॉलेज में जाता था। पहले उसकी बहन, भांजा व भांजी रामनगर में रहते थे। अब वह शोरा कोठी के नजदीक रह रहे थे। हमेशा की तरह वह सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह उठकर ट्रेन पकड़ने के लिए गया था। अंडर ब्रिज के पास से वह रेलवे स्टेशन पर जा रहा था तो वहां पर पीछे से कुरुक्षेत्र से दिल्ली जानी वाली ट्रेन चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले ट्रेन लगातार दूसरे ट्रक पर आती थी। लेकिन सोमवार को ट्रेन दूसरे ट्रक पर आ रही थी। जिसमें धुंध के कारण उसको पता नहीं चला और वह चपेट में आ गया।
विज्ञापन

रेलवे चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
कक्षा दसवीं में टॉपर रहा है दीपक-मृतक के ममेरे भाई हैप्पी ने बताया कि दीपक पढ़ाई में बहुत ही अच्छा था। वह कक्षा दसवीं में राधा कृष्ण स्कूल से 99 प्रतिशत अंक लेकर पास हुआ था। वह जिले में टॉप विद्यार्थियों में एक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक खुद को बुझा, मां व बहन को अकेला छोड़ गया-17 वर्षीय मृतक युवक की मौत के बाद उसके घर का चिराग बुझ गया है। दीपक के पिता का करीब एक साल पहले बीमारी के कारण देहांत हो चुका है। वहीं दीपक ही परिवार का एकमात्र इकलौता सहारा था। पूरे परिवार की निगाह दीपक की ओर थीं। दीपक की एक बड़ी सोनिया है व मां निर्मला है। जिन्हें व छोड़कर चला गया। लोगों को इस हादसे का गहरा दुख है।

गांव क्योडक़ के पास हुआ हादसा, 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत
दूसरे हादसे में रविवार रात को घना कोहरा होने के कारण गांव क्योड़क के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्योड़क पुलिस नेे मृतक व्यक्ति के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चौशाला निवासी दलेल सिंह ने बताया कि उसका 44 वर्षीय भाई मनफुल खेतीबाड़ी करता था। वह रविवार को घर पर भैंस खरीदने की बात कहकर आया था। रात करीब 10 बजे गांव क्योड़क के पास में अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी भाई की मौत हो गई। क्योड़क चौकी के हेड कांस्टेबल दयानंद ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुबह छाया हुआ था घना कोहरा, दृश्यता-3 मीटर से भी कम : सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता इतनी कम थी कि 3 मीटर की दूरी से भी मुश्किल से आगे दिख रहा था। सुबह के समय स्कूल-कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें हुईं। विशेष रुप से छोटे बच्चों के लिए इस मौसम में स्कूल जाना टेड़ी खीर बना हुआ है।

सुबह दिल्ली, कुरुक्षेत्र व जींन आने-जाने वाली ट्रेनें करीब एक घंटा देरी से चल रही हैं। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुबह के समय ज्यदा कोहरा रहता है। जिस कारण सुबह ट्रेनें लेट हो रही हैं। दिन में ज्यादा परेशानियां नहीं हैं। इसके अलावा बसें भी देरी से चल रही हैं। करीब एक घंटा देरी से लंबी दूरी की बसें पहुंच रही हैं। यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वैसे कोहरे को देखते हुए लोगों ने अपनी अनावश्यक यात्राएं स्थगित कर दी हैं।


ट्रेन की चपेट में आया इंजीनियरिंग का छात्र, दर्दनाक मौत, कोहरे के कारण नहीं देख पाया
सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप, लोगों को हुई परेशानियां
बसें व ट्रेनें लेट, इंटरसिटी जयपुर ट्रेन एक घंटा लेट, सामान्य गाड़ियों के पहुंचने में भी देरी
कक्षा दसवीं में जिले में टॉप रहा था मृतक दीपक

फोटो नंबर- 17, 18, 19
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed