फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस नाका देखकर बाइक व चार किलो चुरापोस्त फेंककर भागा युवक

पुलिस नाका देखकर बाइक व चार किलो चुरापोस्त फेंककर भागा युवक

Thu, 27 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस नाका देखकर बाइक व चार किलो चुरापोस्त फेंककर भागा युवक
बाइक और चार किलो चूरापोस्त फेंककर भागा युवक
विज्ञापन

कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने नाकाबंदी कर 4 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी पुलिस को देखकर बाइक छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। आरोपी का पीछा कर रही पुलिस द्वारा उसका चेहरा पहचान लिया गया। पीआरओ ने बताया कि एंटी स्मगलिंग टीम इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, एएसआई बलराज सिंह व हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह की टीम राम को रामनगर भूना अड्डा के पास मौजूद थी। गांव कांगथली की तरफ से मेन सड़क कांगथली-खरकड़ा, भूना की तरफ से बाइक पर सवार एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने लगा और गिर गया। युवक मौके पर पिट्ठू बैग फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। जिसका एएसआई कृष्ण कुमार ने काफी पीछा किया लेकिन काबू नहीं आ सका। पिट्ठू बैग में रखे पॉलीथिन से 4 किलो चूरापोस्त बरामद होने पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच एएसआई तिलकराज सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed