फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   झपटमारी के मामले में एक काबू

झपटमारी के मामले में एक काबू

Thu, 15 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
झपटमारी के मामले में एक काबू
झपटमारी के मामले में एक काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने झपटमारी के मामले में वांछित आरोपी को काबू किया है। उसके हिस्से आई नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 19 पार्ट-2 हुडा निवासी अंशुल खेड़ा 30 मई की अपनी एक्टीवा स्कूटी पर दोपहर के समय छोटूराम चौक से ढांड रोड स्थित अपने मकान पर जा रहा था। पीछे उसकी माता बैठी हुई थी। जब वे जैन अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो अचानक पीछे से एक बगैर नंबर की हीरो बाइक पर सवार 2 युवक झपटमारी करते हुए महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में करीब 370 रुपये नकदी थी। अंशुल ने उनका पीछा भी किया गया। लेकिन वे फरार हो गए। सिविल लाइन थाना में 30 मई को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया थाना प्रबंधक सब इंस्पेक्टर धर्मपाल की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार की टीम द्वारा 12 नवंबर को दबिश देते हुए करीब 24 वर्षीय आरोपी लवजीत निवासी राधा स्वामी कॉलोनी कैथल को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 150 रुपये नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed