फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सुभाष नगर में नवविवाहिता की काटी चोटी, कॉलोनी में दहशत

सुभाष नगर में नवविवाहिता की काटी चोटी, कॉलोनी में दहशत

Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर में नवविवाहिता की काटी चोटी, कॉलोनी में दहशत
सुभाष नगर में नवविवाहिता की काटी चोटी, कॉलोनी में दहशत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सुभाष नगर में एक नवविवाहित की चोटी कटने का मामला सामने आया है। महिला की दोनों बाजुओं पर भी चोट के निशान हैं। इस घटना को लेकर परिवार व गली वासियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के घर लोगों का तांता लगा हुआ है। चोटी कटने की जिले में यह तीसरी घटना है। इससे पहले गांव सौंगल व ग्योंग में महिला की चोट काटने की घटना सामने आ चुकी है।
खुराना रोड स्थित सुभाष नगर गली नंबर चार में नवविवाहिता सुमन की चोटी कट गई। चोटी कटने की इस घटना से वह गहरे सदमे में है। महिला का हालचाल जानने के लिए गली व आसपास की कालोनियों से महिलाएं पहुंच रही है। महिला के दादा ससुर श्यामलाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे की घटना है। वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे और सुमन घर के अंदर अकेली थी। मुख्य प्रवेश द्वार व बैठक का दरवाजा बंद था। उनकी पत्नी बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। वह जब वापस लौटी तो बहू के बारे में पूछा। बुलाने पर भी जब कोई आवाज नहीं आई तो अंदर जाकर देखा। सुमन बेड के पास ही जमीन पर बेहोश पड़ी थी। उसकी दोनों बाजुओं पर चोट के निशान थे और बाल भी कटे हुए थे। सुमन ने बताया कि आंखों के आगे अंधेरा सा आ गया, इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ समझ में नहीं आया। वह अपने कमरे में जा रही थी कि अचानक पीछे से किसी ने उसके बालों को खींचा और कमरे की लाइट बंद कर दी। उसे नीचे गिरा दिया। उसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर गली वासियों में दहशत का माहौल है। जैसे ही इस बारे में लोगों को जानकारी मिली तो पीड़ित महिला के घर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिला के कटे हुए बालों को देखकर तरह-तरह की बातें उठने लगी। गली के बाहर खड़ी महिलाओं का कहना है कि दिन-दहाड़े ऐसी घटना होने कोई अपशगुन है। जिस महिला की चोट काटी है उसका घर गली के अंत में है। भगवान शिव का मंदिर भी यहां है। इसके बावजूद इस तरह की घटना कैसे हो गई। हालांकि कई लोग इसे अफवाह बताते हुए प्रशासन से मामले को लेकर जांच की मांग कर रहे हैं। जिस जगह सुमन के गिरे होने की बात कही गई, उसी जगह पर एक नुकीली कील पड़ी मिली। उस पर महिला के लंबे बाल भी चिपटे थे। इसके बारे में पूछने पर सुमन के पति विकास ने बताया कि यह कील तो उसने रखी थी। ग्योंग व सौंगल में पिछले सप्ताह काटी थी महिला की चोटी : कुछ दिन पहले गांव ग्योंग व सौंगल में भी महिला की चोटी काटने की घटना हुई थी। इस घटना की अभी चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि शहर के बीच खुराना रोड पर महिला की चोटी काटने की घटना से फिर से महिलाओं में दहशत बढ़ गई है। इस घटना को लेकर न केवल शहर में बल्कि गांव में भी लोग एक दूसरे के मोबाइल पर संपर्क कर घटना को लेकर जानकारी लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना एसएचओ रमेश चंद ने बताया कि उनके पास चोटी कटने की घटना के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। वह मौके पर जाकर पता करवाएंगे कि चोटी कटी है या नहीं। अभी तक उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed