{"_id":"5c840bc1bdec22141c6e56b2","slug":"201552157633-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्या के दूसरे आरोपी को काबू कर 2 दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्या के दूसरे आरोपी को काबू कर 2 दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या के दूसरे आरोपी को काबू कर दो दिन के रिमांड पर लिया
दस दिन पूर्व खेत में बुजुर्ग महिला का शव मिलने का मामला, उसकी पुत्रवधू को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के दूसरे आरोपी को काबू कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वारदात में लिप्त मृतक की पुत्रवधू की निशानदेही पर चादर बरामद कर ली है। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ दौरान हलवाई का धंधा करने वाले आरोपी जोगा सिंह ने कबूला कि उसके आरोपी महिला के साथ पिछले 5-6 वर्ष से अवैध संबंध थे, जो उसके साथ ब्याह-शादियाें में रोटी बनाने के लिए जाती थी। आरोपी महिला की उसके परिजनों ने दिल्ली में शादी की थी, जहां से तलाक होने पर चंद माह पूर्व ही उसकी शादी गगड़पुर के एक संभ्रात परिवार में हो गई। महिला का पति, देवर अपने-अपने कार्य के लिए कई-कई दिन घर से बाहर रहते थे और मकान पर उसके साथ उसकी अधेड़ सास रहती थी। उसे अपने प्रेम संबंधों में रोड़ा समझते हुए महिला के बुलाने पर 22 फरवरी की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जोगा सिंह उसके घर पर पहुंचा। दोनों ने एकांत में दूसरे कमरे के अंदर अपनी योजना को अंतिम रूप दिया। आरोपियों ने रात करीब 3 बजे के बाद दूसरे कमरे में सोई हुई महिला की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को चादर में बांधकर बाइक पर गांव बौपुर क्षेत्र के खेतों मे खुर्द-बुर्द होने के लिए फेंक दिया। आरोपी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल फोन वह अपने मकान से बरामद करवा सकता है।