फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   घर से नकदी व सामान चोरी करने के आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया

घर से नकदी व सामान चोरी करने के आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 05 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
घर से नकदी व सामान चोरी करने के आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया
घर से नकदी व सामान चोरी करने के आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने पूंडरी में सेंध लगाकर नकदी व हजारों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि अरुण गर्ग निवासी फतेहपुर-पूंडरी की ढांड रोड स्थित श्रीबाला जी टिंबर एंड सेनेटरी स्टोर से 21 नवंबर की रात अज्ञात व्यक्ति सेंधमारी करते हुए लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। मामले की जांच सीआईए-टू प्रभारी सत्यवान की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व एएसआई उज्जवल सिंह की टीम द्वारा करते हुए करीब 36 वर्षीय आरोपी विजय सिंह निवासी सेरिया थान बेरी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उसने पूंडरी से चोरीशुदा टोटियां, फव्वारे, मोटरें, लैपटॉप, एलसीडी टीवी व डीवीआर सहित अन्य सामान को अपने अन्य साथियों के ठिकानों पर छिपा रखा है, जिसे वह बरामद करवा सकता है। वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सामान की बरामदगी के लिए आरोपी का न्यायालय से 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 4 दिसंबर को सीआईए-टू पुलिस के एसआई कृष्ण कुमार व एएसआई उज्जवल सिंह आरोपी को साथ लेकर जींद रवाना की गई है और आरोपी से व्यापक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed