फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   साउथ कोरिया भेजने के नाम पर तीन लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी

साउथ कोरिया भेजने के नाम पर तीन लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 07 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
साउथ कोरिया भेजने के नाम पर तीन लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी
नोट : गांव खेड़ा, पटियाला के ध्यानार्थ
विज्ञापन


साउथ कोरिया भेजने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये
चीका पुलिस ने पटियाला के गांव खेड़ा निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। साउथ कोरिया भेजने के नाम पर तीन लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साउथ कोरिया भेजने के लिए आरोपियों ने 12 लाख रुपये की मांग रखी थी। एडवांस में आरोपियों ने उससे एक लाख 65 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने न तो उसको साउथ कोरिया भेजा और न ही उसके पैसे वापस दिए। चीका पुलिस ने पिता व पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में हरीगढ़ किंगन निवासी कर्मबीर ने बताया कि उसकी चीका में एक मार्बल मार्केट के मालिक के पास आना-जाना था। वहां पर पटियाला के गांव खेड़ा निवासी हरमनदीप व उसके पिता बलवंत का आना-जाना भी था। वहां पर सेल्समैन ने उसको बताया कि हरमनदीप व बलवंत सिंह विदेश में नौकरी दिलवाने का काम करते हैं। हरमनदीप व उसके पिता ने उससे साउथ कोरिया भेजने के लिए 12 लाख रुपये की मांग रखी। वहीं आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये एडवांस मांगा। उसने उनको डेढ़ लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों को फोन आया कि उसका वीजा बन गया है और दो लाख रुपये और मांगे। 9 अप्रैल को आरोपियों का फोन आया कि उससे एक लाख 65 हजार रुपये का चेक ले लीजिए और एक लाख 65 हजार रुपये का कैश उनको दो। क्योंकि इन नकद पैसे से उनका वीजा आएगा। उन्होंने आरोपियों को यह पैसे दे दिए। लेकिन काफी समय तक उनका कोई फोन नहीं आया। वह जब उनके घर गया तो उसके पिता ने उसको जान से मारने की धमकी दी। जब उनके द्वारा दिया गया चेक बैंक में लगाया तो वह भी बाउंस हो गया। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी नहीं दिया है। कर्मबीर ने पुलिस ने गुहार लगाई है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

एएसआई भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कर्मबीर की शिकायत पर हरमनदीप उसके पिता बलवंत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed