फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पाई में सोई हुई महिला की चोटी कटी

पाई में सोई हुई महिला की चोटी कटी

Sat, 12 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पाई में सोई हुई महिला की चोटी कटी
सोई महिला की चोटी कटी
विज्ञापन

फोटो संख्या-12
पाई। रात को सोई महिला की चोटी कटने से दहशत का माहौल बन गया है। चोटी कटने वाली महिला मायावती ने बताया कि वह अपने मकान में हर रोज की तरह अपने परिवार के साथ सोई थी। उसके परिवार में उसके पुत्र रोहताश, सुरेश, पुत्रवधू ललिता, रेखा तथा उसका पति मांगे राम थे। जो अपने-अपने कमरे थे। उसके कमरे में उसके पति व उसके पौत्र व पौत्रियां थे। रात को उसको अचानक कोई साया सा दिखाई दिया। उसने उस समय कोई गौर नहीं किया। सुबह जब वह उठी तो उसको नीचे कटे हुए बाल दिखाई दिये। उसके बाद उसने तुरंत अपनी चोटी देखी तो वह कटी हुई पाई गई। उसने बताया कि उसके मकान के सभी गेट बंद थे और अंदर आने का कोई भी रास्ता नहीं था। उसके बावजूद भी उसकी चोटी कट गई। इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकती। उसके पुत्र रोहताश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर थाना प्रभारी धर्मपाल घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो महिला के बाल कटे पाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed