{"_id":"5a0f2c624f1c1b69678bc513","slug":"191510943842-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में विद्यार्थी के बैग से सोने के ब्रेसलेट, दुकान का ताला तोड़कर पांच मोबाइल फोन, दो मोटर साइकिल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में विद्यार्थी के बैग से सोने के ब्रेसलेट, दुकान का ताला तोड़कर पांच मोबाइल फोन, दो मोटर साइकिल चोरी
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में विद्यार्थी के बैग से सोने के ब्रेसलेट, दुकान का ताला तोड़कर पांच मोबाइल फोन, दो मोटर साइकिल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के चार मामलों में चोर स्कूल से विद्यार्थी को सोने का ब्रेसलेट, दो मोटर साइकिल व दुकान का ताला तोड़कर पांच मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव कौल निवासी पवन कुमार ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 नवंबर को उसका बेटा स्कूल में गया हुआ था। जिसके बैग में 30 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट था। किसी ने उसके बैग से ब्रेसलेट चोरी कर लिया। चोरी हुए ब्रेसलेट की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। हैड कांस्टेबल प्रवीन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में सोगियान मोहल्ला चंदाना गेट निवासी प्रवीन जैन ने बताया कि 12 नवंबर वह लाजपत राय मार्केट में किसी काम से आया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में शिला खेड़ा निवासी इंद्रजीत ने बताया कि 31 अक्टूबर को लघु सचिवालय किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चौथे मामले में चीका निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 15 नवंबर की रात को चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर पांच मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये थी। एएसआई भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज लिया है।