फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्वास्थ्य विभाग के क्वाटरों में बिजली चोरी पकडने गई टीम के साथ हाथापाई, मोबाइल छीना

स्वास्थ्य विभाग के क्वाटरों में बिजली चोरी पकडने गई टीम के साथ हाथापाई, मोबाइल छीना

Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के क्वाटरों में बिजली चोरी पकडने गई टीम के साथ हाथापाई, मोबाइल छीना
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ हाथापाई, मोबाइल छीना
विज्ञापन


कैथल। बिजली चोरी करते पकड़ गए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने निगम की टीम के साथ हाथापाई करके फोन छीन लिया। कर्मचारी पर सरकारी क्वार्टरों में बिजली चोरी करने का आरोप है। जिसके खिलाफ बिजली निगम डिविजन नंबर एक के एसडीओ ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ सोमवीर ने बताया कि 21 जून को बिजली निगम के एएफएम रामकला अपनी टीम के साथ प्रताप गेट स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टरों में चेकिंग के लिए गए थे। जहां रामफल के क्वार्टर में बिजली चोरी हो रही थी। कर्मचारी वीडियो बनाने लगे तो आरोपी ने टीम से मोबाइल छीन लिया और अभद्र व्यवहार किया। शहर थाने से मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शक्ति ने बताया कि आरोपी रामफल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed