फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मालिक गए हुए हैं आस्ट्रेलिया, चोरों ने लगाई घर में सेंध

मालिक गए हुए हैं आस्ट्रेलिया, चोरों ने लगाई घर में सेंध

Sun, 11 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मालिक गए हुए हैं आस्ट्रेलिया, चोरों ने लगाई घर में सेंध
ऑस्ट्रेलिया गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन

कैथल। प्रताप गेट स्थित एक क्लीनिक संचालक परिवार के सदस्य आस्ट्रेलिया गए हुए हैं। चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव चक्कुलदाना निवासी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन मधु अपने परिवार सहित आस्ट्रेलिया गई हुई है। मकान की जिम्मेदारी उसे सौंप कर गई है। वह तीन चार दिनों में वहां जाता है। 8 नवंबर की रात को लगभग 11 बजे के करीब उसके पास एक महिला का फोन आया कि मधु क्लीनिक में चोरी हो गई है तो वह तुरंत वह मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। अलमारी में रखे 3 जोड़ी सोने के टॉप्स, 4 जोड़ी अंगूठी, 2 चेन, 1 किटी सेट, 1 टीका व 2 लाख रुपये नगद और सामान चोरी करके ले गए। इसके बाद मधु को फोन किया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed