{"_id":"59c011c54f1c1bb0688b541a","slug":"181505759685-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक यात्रा में मनचले युवकों का हुड़दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक यात्रा में मनचले युवकों का हुड़दंग
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक यात्रा में मनचले युवकों ने मचाया हुड़दंग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को शहर में निकली एक धार्मिक यात्रा के दौरान रविवार देर रात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निकट मनचले युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। छेड़छाड़ के प्रयास व धक्का-मुक्की से परेशान महिलाओं ने इन युवकों का विरोध कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर युवकों को मौके से खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया था। लेकिन सुबह पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। यात्रा में कई लोगों की जेब भी कटीं और मोबाइल भी चोरी हुए हैं।
रविवार शाम करीब 7 बजे अंबाला रोड से धार्मिक यात्रा चली थी। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निकट जाकर संपन्न होना था। यात्रा के दौरान शहर भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच कुरुक्षेत्र रोड पर रात करीब आठ बजे, रात करीब 12 बजे पिहोवा चौक के पास और करीब एक बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास मनचले युवकों को हलका बल प्रयोग कर पुलिस को खदेड़ना पड़ा। यहीं से यात्रा की समाप्ति का भी एलान कर दिया गया। आरएसओ की ड्यूटी पर तैनात राजू डोहर ने बताया कि यात्रा शुरू होते पिहोवा चौक पर कई व्यक्तियों के पर्स व मोबाइल चोरों ने चोरी कर लिए थे।
धार्मिक संस्था के प्रवक्ता डॉ. श्याम साहनी ने कहा कि छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई। कुछ मनचलों युवकों को उनकी हरकतों के कारण यात्रा से निकाल दिया था। यात्रा बड़े ही उत्साहपूर्वक व प्रेमपूर्वक संपन्न हुई। इसे सफल बनाने के लिए संस्था शहरवासियों के आभारी हैं।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि ने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ संबंधी कोई शिकायत अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आई है। अगर यात्रा के दौरान चोरों ने चोरी की तो शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। चोरी संबंधी शिकायतें जरूर आई हैं।
वहीं सिविल लाइन प्रभारी सुभाष श्योकंद का कहना है कि चोरी संबंधी कई शिकायतें आई हैं। जांच की जा रही है।