फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   करोडों का कर्ज चुकता ना करने पर बैंक ने राइस मील को किया सील

करोडों का कर्ज चुकता ना करने पर बैंक ने राइस मील को किया सील

Thu, 27 Dec 2018 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
करोडों का कर्ज चुकता ना करने पर बैंक ने राइस मील को किया सील
करोड़ों का कर्ज चुकता ना करने पर बैंक ने राइस मील को किया सील
विज्ञापन


कैथल। ढांड के एक राइस मील को पुलिस बल के साथ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ढांड सुभाष चंद ने सील कर दिया है। राइस मील को सील करने चंडीगढ़ से आई भारतीय स्टेट बैंक अधिकारियों की टीम में शामिल एजीएम विवेक कुमार ने बताया कि मैं. देव धन राज एग्री प्रोडक्टस इंटरनेशनल प्रा. लि. कुरुक्षेत्र रोड़ ढांड ने राइस मील के लिए बैंक से कर्ज लिया हुआ है। जिसको बैंक द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी चुकता नही किया गया। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2017 को उक्त राइस मील की ओर 52 करोड़ 92 लाख 40 हजार 260 रुपये 30 पैसे बकाया बनता है। जिसकी एवज में बैंक द्वारा उक्त राइस मील सहित उसकी गारंटी के तौर पर दी गई प्रापर्टी को कानूनी तौर पर कब्जे में लिया गया है। बैंक अधिकारियों ने राइस मील को कब्जे में लेने के बाद उसकी देखरेख के लिए वहां पर अपने सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिए है। अब उक्त प्रापर्टी का मलिक भारतीय स्टेट बैंक बन गया है।

नायब तहसीलदार ढांड सुभाष चंद ने बताया कि उपायुक्त महोदय ने उन्हें बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया। कोर्ट के आदेशानुसार भारतीय स्टेट बैंक को मैं. देव धन राज एग्री प्रोडक्टस इंटरनैशनल प्रा. लि. कुरुक्षेत्र रोड़ ढांड की 20 कनाल 03 मरले प्रापर्टी पर कब्जा दिलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed