फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव भागल में सीएम फ्लाइंग का छापा

गांव भागल में सीएम फ्लाइंग का छापा

Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव भागल में सीएम फ्लाइंग का छापा
गांव भागल में सीएम फ्लाइंग का छापा
विज्ञापन

- गोचरान की जमीन पर अवैध खनन कर रहे 10 वाहन जब्त
मुकदमा दर्ज करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को गांव भागल में छापा मारकर गोचरान की जमीन पर अवैध रूप से खनन कर रहे 10 वाहनों को जब्त कर लिया है। इसके अलावा खनन के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिए गए हैं।
सोमवार को देर शाम जब सीएम फ्लाइंग की टीम भागल में गोचरान पहुंची तो वहां तीन जेसीबी मशीनें धड़ाधड़ मिट्टी खोद खोदकर ट्रालियों व डंपरों में भर रही थी। प्रशासन के अमले को देखकर स्टार्ट खड़े डंपरों ने खिसकने की कोशिश की मगर प्रशासन ने उन्हें वहीं साइड में लगाने के आदेश दे दिए। सीएम फ्लाइंग के साथ नायब तहसीलदार गुहला दिलावर सिंह, एसएचओ चीका जितेंद्र सिंह ढिल्लों तथा खुफिया विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। इस संबंध में जब नायब तहसीलदार दिलावर सिंह से संपर्क की कोशिश की तो उनके दोनों नंबर स्विच आफ आए। खुफिया विभाग के सूत्रों ने जरूर पुष्टि की कि सीएम फ्लाइंग ने मौके पर मौजूद सभी वाहनों को जब्त करने व दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव भागल में यूं तो गोचरान की सैकड़ों एकड़ जमीन पड़ी है लेकिन 10-12 एकड़ जमीन ऐसी थी जो खाली पड़ी थी। यही खाली जमीन खनन माफिया की निशाना बनी हुई थी। इस जमीन पर 40-40 फीट गहराई तक मिट्टी खोद ली गई है। मौके पर जाकर देखने पर पहली नजर में आस-पास की ऊंची जमीन मिट्टी की पहाड़ियों जैसी नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed