{"_id":"5d0fb36a8ebc3e1f7f109229","slug":"15613100415-kaithal-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नोटों के बदले ज्यादा नकदी देने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़े नोटों के बदले ज्यादा नकदी देने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नोटों के बदले ज्यादा नकदी देेने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बड़े नोटों के बदले छोटे नोट लेने पर 40 प्रतिशत ज्यादा नकदी देने का लालच देकर डेयरी संचालक से छह लाख रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनके कब्जे से हड़पी गई चार लाख 17 हजार रुपये नकदी व वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया गया है। पांचवें आरोपी का रविवार को न्यायालय से उसके हिस्से आई नकदी बरामद करने के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि एसआई सत्यवान की अगुवाई में सीआईए-टू पुलिस की टीम ने करीब 21 वर्षीय आरोपी रेलवे क्वार्टर घसो जिला जींद निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। रवि के पास अपनी गाड़ी है और उसके पिता रेलवे में बतौर प्वाइंट मैन कार्यरत है। एसपी ने बताया कि दूध डायरी का धंधा करने वाले रामनगर भूना प्लाट निवासी विकास कुमार दो आरोपी बडे नोटों के बदले 40 फीसदी ज्यादा मूल्य के छोटे नोट देने का लालच देकर 11 जून को ढांड चंदलाना गांव के नजदीक ले गए थे। विकास अपनी गाड़ी में बैग में बड़े नोट वाली छह लाख रुपये नकदी लिए हुए था, जिसे इसके बदले में छोटे नोट वाली आठ लाख 40 हजार रुपये के छोटे नोट बदलने वालों के इंतजार में सड़क पर बातें कर रहे थे। तभी वहां एक गाड़ी पहुंची। गाड़ी से कई युवक नीचे उतरे जिनमें से दो आरोपी पुलिस वर्दी पहने हुए थे। जिन्होंनेे उनसे पूछताछ करते हुए तलाशी के बहाने छह लाख रुपये छीने व चाकू दिखाकर मौके से फरार हो गए। विकास के साथ मौके पर मौजूद गिरोह के दो सदस्य पुलिस से बचने के लिए घबराने का नाटक करते हुए खेतों के रास्ते वहां से खिसक गए थे। सीआईए-टू पुलिस ने मामले में आरोपी अंगौध निवासी प्रवीन, हंसनगर हिसार निवासी आजाद, कारसा करनाल निवासी प्रदीप व घसो कलां निवासी धनराज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हड़पी गई चार लाख 17 हजार रुपये नकदी व वारदात में प्रयुक्त किया गया चाकू बरामद कर चुकी है। जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपी रवि ने कबूला कि वह छह लाख रुपये ठगने के लिए गाड़ी में लेकर आया था। पुलिस की ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है।