फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन अलग अलग मामलों में दो युवतियों व महिला सहित किशोरी का अपहरण

तीन अलग अलग मामलों में दो युवतियों व महिला सहित किशोरी का अपहरण

Wed, 12 Jun 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
तीन अलग अलग मामलों में दो युवतियों व महिला सहित किशोरी का अपहरण
कैथल। अपहरण के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मई को गांव से अज्ञात आरोपी उसकी 37 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। एएसआई मनोज कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में तितरम थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच जून को अज्ञात आरोपियों ने गांव से ही उसकी 35 वर्षीय पत्नी व 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई राजबीर सिंह को मामले की जांच सौंपी है। एक अन्य मामले में सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 जून को गांव तारागढ़ निवासी दीपक ने उसकी 18 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई रामनिवास को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed