फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Mon, 03 Jun 2019 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मॉङल टाउन कैथल निवासी पंकज ने शहर थाने में शिकायत दी कि दो जून को वह और उसकी बुआ का लड़का जतिन गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से कैथल आ रहे थे। जतिन गाड़ी चला रहा था और साइड वाली सीट पर उसकी भाभी पलक बैठी थी। जब वे कैथल में बारदाना गोदाम के पास पहुंचे तो शहर की तरफ से जा रहे एक कैंटर चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जतिन व पलक को काफी चोटें आई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव कसान निवासी राहुल कुमार ने राजौंद थाने में शिकायत दी कि दो जून को गांव तारागढ़ के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसके ताऊ के बेटे कपिल देव की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने अज्ञात चालक पर तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। एचसी विजय कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed