फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 हजार रुपये में भाई ने किया था भाई की मौत का सौदा

12 हजार रुपये में भाई ने किया था भाई की मौत का सौदा

Mon, 03 Jun 2019 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
12 हजार रुपये में भाई ने किया था भाई की मौत का सौदा
कैथल। शुक्रवार को अशोका सिनेमा रोड पर अपने भाई की निर्मम हत्या के आरोपी अशोक कुमार ने महज 12 हजार रुपये में उसकी मौत का सौदा किया था। उसने खुद वारदात में संलिप्त होते हुए गांव के ही दो युवकों को 12 हजार रुपये देकर हत्या के षड्यंत्र में शामिल किया। इन दो युवकों ने दो अन्य युवकों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दे दिया। अशोक ने बताया कि उसने अपने भाई की हत्या रंजिश के कारण की थी। रंजिश भी बस इतनी सी थी कि मृतक सुनील जो कि वाहन चलाने का काम करता था आरोपी अशोक के एक विवाद में विरोधियों को अपने वाहन में लेकर चला गया था। इसी के चलते इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुनील की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसमें सोमवार को लघु सचिवालय में मीडिया से बातचीत में डीएसपी कुलभूषण व सीआइए-टू इंचार्ज सत्यवान ने पूरी वारदात का खुलासा किया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक के भाई अशोक व गांव नरड़ के ही गुरमेल व विक्की को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है, जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपियों के मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। हत्या के समय प्रयोग किए गए हथियार व बाइक आरोपियों से बरामद करने के लिए अदालत से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

12 हजार रुपये में सुनील को मारने के लिए तैयार किए थे आरोपी:
मृतक के भाई अशोक ने महज 12 हजार रुपये में सुनील को मारने के लिए गिरोह तैयार किया था। अशोक ने विक्की को 12 हजार रुपये देकर आरोपियों को कैथल से बुलाया था। सभी वारदात से पहले हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। यहां से योजना बनाकर आरोपी डंडे, बिंडे व बर्फ तोड़ने का सुआ लेकर ग्यारह रुद्री मंदिर के पास पहुंचे थे। जहां उन्होंने मिलकर सुनील की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों में थी पुरानी रंजिश:
सीआइए-टू इंचार्ज सत्यवान ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के अनुसार दोनों भाइयों में पिछले कई वर्षों से आपसी खुन्नस थी। छोटी-छोटी बातों पर उनमें आपस में तकरार होती रहती थी। पूंडरी थाने में एक विवाद में अशोक के विरोधियों को सुनील अपने वाहन में थाने ले गया। इस बात से दोनों में रंजिश और बढ़ गई थी। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed