फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दिन-दिहाड़े हत्या के मामले में आरोपी भाई व दो साथी गिरफ्तार

दिन-दिहाड़े हत्या के मामले में आरोपी भाई व दो साथी गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
दिन-दिहाड़े हत्या के मामले में आरोपी भाई व दो साथी गिरफ्तार
कैथल। शुक्रवार को श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के निकट गावं नरड़ निवासी सुनील कुमार की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-2 पुलिस ने मृतक के सगे भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव नरड़ निवासी सुनील कुमार की पांच युवकों ने शुक्रवार दोपहर श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के निकट लाठियों, बिंडों व सूओं से हमला कर हत्या कर दी थी। बाद में सभी आरोपी युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई अशोक कुमार, उसके दो साथियों गांव नरड़ के ही गुरमेल सिंह व सुल्तान सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अशोक कुमार ने ही रंजिश के कारण अपने भाई की सरेआम हत्या करने की योजना बनाई थी। इसमें उसने चार अन्य युवकों को शामिल कर लिया। इनमें से अशोक के अलावा गुरमेल व सुल्तान को पुलिस ने ढांड से काबू कर लिया, जो हरिद्वार भागने की फिराक में थे। दो अन्य युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वर्जन..
डीएसपी कुलभूषण व सीआईए-2 प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया कि अशोक व उसके दो साथियों गुरमेल व सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में मामला रंजिश का लग रहा है। तीनों से पूछताछ जारी है। इस वारदात में कई अन्य युवक और शामिल हो सकते हैं। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed