{"_id":"5ba7dff5867a557f565e5381","slug":"151537728501-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवक से बरामद किया नाजायज असलहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने युवक से बरामद किया नाजायज असलहा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने युवक से बरामद किया नाजायज असलहा
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सीआईए टू पुलिस द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान रामगढ़ मोड़ कलायत से एक असामाजिक तत्व को काबू करते हुए आरोपी के कब्जा से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि यह असला उसने क्षेत्र में गुड़ बेचने आए एक व्यक्ति से करीब 8 माह पूर्व 4 हजार रुपये में खरीदा था। थाना कलायत में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी गाड़ी पर सांयकालीन गश्त दौरान बात्ता बस अड्डा के पास मौजुद सीआईए-टू पुलिस के हैडकांस्टेबल जसमेर सिंह की टीम को सिपाही प्रदीप व नरेश ने इस बारे सूचना दी। रणबीर निवासी रामगढ़ के पास नाजायज असला है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस द्वारा तत्परता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए रामगढ मोड़ पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी की हुई पुलिस ने कुछ समय बाद संदिग्ध रणबीर रामगढ़ को काबू कर लिया। जिसके कब्जा से 315 बोर का अवैध लोडिड कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।