{"_id":"599b28a24f1c1bcc058b485e","slug":"151503340706-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव भूना प्लाट के लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों ने कैथल-पटियाला हाइवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर डीसपी गुहला मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को नजरंदाज किया है। जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम दो घंटे तक लगा रहा। डीएसपी सुल्तान सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
परिजनों ने बताया की उनके क्षेत्र में कई ऐसी वारदातें हो चुकी है लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसके चलते मजबूरन जाम लगाना पड़ा है। पीड़िता ने बताया की वह ढाई बजे के करीब अपने बच्चों को स्कूल से लाने रोड पर गई तो वहां कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने की कोशिश की। वहीं दूसरी पीड़िता ने बताया की 16 अगस्त को वह जब घर से बाहर गोबर के उपले ले जाने के लिए गई तो वहां पर मौजूद उन्ही लड़कों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ जबरदस्ती की। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। बड़ी मुश्किल से वह जान छुड़ाकर भागने में सफल हुई। पीड़ितों ने सरकार से गुहार लगाई है की आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।
डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह ने बताया शिकायत मिली है, पुलिस मामले में जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है दो घटनाएं
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 16 अगस्त शाम 4 बजे वह घर से उपले लेने के लिए गई थी। जब वह उपले लेकर वापस आ रही थी तो रास्ते में चार लोगों ने उसका रास्ता रोकर लिया। आरोपी अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। एक व्यक्ति ने उसके हाथ और एक ने टांगे पकड़ ली। 2 व्यक्तियों ने उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया। आरोपी उसका गैंगरेप करना चाहते थे। उसके शोर मचाए जाने पर एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में महिला ने आरोप लगाए हैं कि 17 अगस्त की दोपहर वह घर से बच्चे को लेने के लिए स्कूल की तरफ जा रही थी। रास्ते में 2 लड़के मोटरसाइकिल पर आए। एक व्यक्ति बुलेट बाइक लिए हुए था। उन्होंने पीछे से उसकी बाजू पकड़कर उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की। लेकिन वह आरोपियों को धक्का देकर पास के एक मकान में छिप गई। महिला का कहना है कि वह आरोपियों में से 2-3 को पहचानती है। सीवन पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सचिन कुमार, इकबाल राय व जीता राम के खिलाफ छेड़छाड़ एवं अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।