फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूंडरी के गांव अहमदपुर में गला दबाकर महिला की हत्या

पूंडरी के गांव अहमदपुर में गला दबाकर महिला की हत्या

Sat, 01 Jul 2017 07:39 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
पूंडरी के गांव अहमदपुर में गला दबाकर महिला की हत्या
गला दबाकर महिला की हत्या
विज्ञापन

-पूंडरी पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी के गांव अहमदपुर में महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बलविंद्र सिंह सिंह निवासी चीका ने बताया कि उसकी बहन रणजीत कौर की शादी राजेंद्र पुत्र पाला राम गांव अहमदपुर के साथ 21 मार्च 2010 को हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी उनके संतान नहीं हुई। जिस कारण ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को तंग करने लगे। एक महीने पहले बहन के साथ उसके पति राजेंद्र, सास कलावती और परिवार के अन्य सदस्य ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर जबरन घर से निकाल दिया। बहन मेरे साथ घर आ गई। 10 दिन पहले उसका पति राजेंद्र उसको लेनेे के लिए आया। हमने समझा-बुझा कर बहन को उसके पति के साथ भेज दिया। पति राजेंद्र ने भी परिवार वालों को भविष्य में बहन को तंग न करने का आश्वासन दिया। 27 जून को 2017 को रात करीब 10 बजे के आस-पास बहन का फोन आया और उसने बताया कि राजेंद्र, सास, देवर और राजेंद्र का मामा लक्ष्मी व राजेंद्र का नाना उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। किसी कारणवश वे बहन के ससुराल नहीं पहुंच सके। 28 जून की शाम करीब 8 बजे राजेंद्र ने फोन कर बताया कि रणजीत मर चुकी है। इसके बाद रात के 11 बजे के आस-पास वह चीका से कुछ व्यक्तियों को लेकर रणजीत की ससुराल अहमदपुर पहुंच गया। वहां देखा कि रणजीत के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं और वह फर्श पर मृत पड़ी हुई मिली। उसके गर्दन पर रस्सी के निशान थे। पुलिस को दी शिकायत में बलविंद्र सिंह ने बताया कि रणजीत कौर ने आत्महत्या नहीं बल्कि जबरन गला घोंट कर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर राजेंद्र, अजय, संजय, कलावती, लक्ष्मी चंद व प्यारा राम निवासी डींग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पूंडरी थाना एसएचओ सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed