फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस पर हमला करनेके आरोपी से एक अवैध पिस्तौल, कारतूस व गाड़ी के दस्तावेज बरामद

पुलिस पर हमला करनेके आरोपी से एक अवैध पिस्तौल, कारतूस व गाड़ी के दस्तावेज बरामद

Wed, 14 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करनेके आरोपी से एक अवैध पिस्तौल, कारतूस व गाड़ी के दस्तावेज बरामद
पुलिस पर हमला करनेके आरोपी से एक अवैध पिस्तौल, कारतूस व गाड़ी के दस्तावेज बरामद
विज्ञापन

कैथल। गुहला-चीका में पिछले दिनों पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने गो तस्करों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों से गोवंश तस्करी दौरान पुलिस पर फायरिंग करने में प्रयुक्त अवैध 315 बोर का देशी तंमचा, एक जिंदा कारतूस तथा गाड़ी के दस्तावेज बरामद कर लिए गए। अन्य आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई, जिनकी तलाश की जा रही है।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए-टू पुलिस इंचार्ज सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामबीर की टीम द्वारा आरोपी सलीम उर्फ टांडा निवासी सैनपुर जिला सहारनपुर की निशानदेही पर गांव बाढ़ी माजरा जिला सहारनपुर स्थित उसके साथी साबिर के मकान में तूड़ी कमरा से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। दूसरे आरोपी जहीर निवासी गौतमपुर की निशानदेही पर पुलिस ने गोवंश तस्करी में प्रयुक्त केंटर से सबंधित दस्तावेज पुलिस कब्जे में लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर, गंगोह, दरबुजी व बाढ़ी माजरा में दबिश दी गई, परंतु आरोपी काबु नहीं आ सके, जिनकी तलाश की जा रही है। 19 जनवरी को हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पुलिस टीम पर हमला कर तस्कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed