{"_id":"5c51f54bbdec2258bd0c80ad","slug":"131548875083-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षीय बच्चे के साथ कुर्कम करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास
विज्ञापन
कैथल। सीवन में एक दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीवन निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बिहार जिले से संबंध रखती है और वह कई वर्षों से सीवन में परिवार सहित रह रही है। 27 जनवरी को वह उसके लड़के को लेकर उसकी एक पड़ोसन के घर पर ऊपले लेने गई थी तो उसकी पड़ोसन घर पर नहीं थी। उसकी पड़ोसन का लड़का घर पर मिला। जिसने उसके लड़के को खेलने के बहाने से अपने घर पर ही रख लिया और वह अपने घर वापिस चली गई। इसके बाद पड़ोसन के लड़के ने उसके लड़के को कमरे में बंद करके उसके साथ गलत काम करना चाहा। उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके लड़के ने सारी बात आकर उसे बताई है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एएसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुकर्म करने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।