फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नाबालिग से खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया

नाबालिग से खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया

Thu, 01 Mar 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया
खेत में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। एक गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। लड़की के पिता ने पुलिस में दी शिकयत में बताया कि गांव के ही एक युवक जसविंद्र उसकी लड़की का काफी समय से पीछा कर रहा था। जिसकी वजह से उसकी लड़की जो गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी, उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। उसके बाद उसने अपनी लड़की को गांव ढुलियाणी के एक निजी स्कूल में दाखिल करवाया। आरोपी वहां भी उसका पीछा करके जाने लगा। जिसका कई बार स्कूल की बस के ड्राइवर ने भी विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। लड़की ने परेशान होकर वह स्कूल भी छोड़ दिया। उसके बाद उसने लड़की से डरा धमकाकर उसकी मां का मोबाइल नंबर भी लिया और वह मां की गैरहाजिरी में लड़की के पास मिस काल करता रहता था। गत 25 फरवरी की रात को वे जब सभी सोए हुए थे तो आरोपी ने मोबाइल पर मिस काल मारी, जब उसकी लड़की बाहर देखने के लिए गई तो आरोपी उसे धमकाकर अपनी मोटर-साइकिल पर बैठाकर अपने खेत में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 3 बजे वापस उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया। घर आने पर लड़की ने पूरी बात परिजनों को बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ अमन बैनीवाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed