{"_id":"599b28a44f1c1b4a198b4750","slug":"131503340708-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व पद्मा सिटी मॉल ओर विष्णु कॉलोनी से मोटर साइकिल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व पद्मा सिटी मॉल ओर विष्णु कॉलोनी से मोटर साइकिल चोरी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने तीन जगहों से उड़ाए सामान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर दो मोटरसाइकिल व एक घर से हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। तीनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में राजीव कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि 19 अगस्त की रात को चोर उसके भाई अजय के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व एक कैमरा चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी हुए सामान कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी है। हेड कांस्टेबल शिशपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी पाड़ला निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को वह विष्णु कॉलोनी में किसी काम से गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में मॉडल टाउन ढांड रोड निवासी तरूण शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त को वह पद्मा सिटी मॉल के पास में किसी काम से गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।