फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नौवीं की छात्रा की कटी चोटी

नौवीं की छात्रा की कटी चोटी

Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
नौवीं की छात्रा की कटी चोटी
9वीं की छात्रा की कटी चोटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में चोटी कटने की घटना लगातार सामने आ रही है। सुभाष नगर में महिला की चोटी कटने की घटना को अभी एक ही दिन बीता था कि बुधवार रात डीएवी कॉलोनी के पास 15 साल की छात्रा की चोटी कटने का मामला सामने आया है। चोटी कटने की घटना से शहर में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। गांव सौंगल, ग्योंग, सुभाष नगर के बाद जिले में चोटी कटने की यह चौथी घटना है।
महिला भागवंती व धर्मपाल ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी स्नेहा शहर के एक निजी स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा है। बुधवार रात को वे सभी एक कमरे में सोए हुए थे। रात को 11 बजे बेटी ने कहा शहर में चोटी कटने की घटनाएं सामने आ रही है। कभी उसकी भी चोटी न कट जाए। इस बात पर उसने कहा कि यह सब बहम है। ऐसा कुछ नहीं होता है। थोड़ी देरी बाद जब बेटी ने बालों पर हाथ लगाया तो चोटी लापता थी। घर का दरवाजा बंद होने के बावजूद ऐसी घटना होने से परिवार दहशत में है। इस घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पहुंची। परिजनों से बातचीत करने के बाद सुबह युवती के पिता धर्मपाल ने पुलिस में शिकायत दी। वहीं युवती की दादी ने कहा कि पोती कई दिनों से बाल कटवाने की बात अपनी मम्मी-पापा से कह रही थी। उसके साथ यह घटना हो गई।
विज्ञापन

शहर थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने कहा कि युवती की चोटी कटने की घटना को लेकर पुलिस रात में मौके पर गई थी। एक शिकायत भी युवती के पिता ने दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed