{"_id":"5cd9ab4dbdec2207203aca95","slug":"121557769037-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे के अंदर मिला संचालक व पत्नी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ढाबे के अंदर मिला संचालक व पत्नी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। नेशनल हाईवे पर लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह के सामने स्थित ढाबा संचालक व उसकी पत्नी का शव ढाबे में मिलने से सोमवार रात्रि क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी के सिर में गहरी चोट के साथ उसका शव फर्श पर पड़ा हुआ था। जबकि ढाबा संचालक फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार मटौर निवासी जयपाल मौण(35) कलायत में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने ढाबा चला रहा था। उसने ढाबे के पीछे ही अपना घर बनाया हुआ था। उसका करीब 12 वर्षीय बेटा चेतक छुट्टियों के चलते गांव मटौर में गया हुआ था। उसने सोमवार सांय जब दो दिन तक उसके माता-पिता से संपर्क नहीं हो पा रहा था तो ढाबे पर आकर देखा तो ढाबा बंद पड़ा था। उसने इस बात की सूचना पड़ोसियों को दी और बताया कि ढाबे के अंदर से काफी बदबू आ रही है। जिस पर पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शटर तोड़कर देखा तो जयपाल अंदर फंदे पर लटका हुआ था। जबकि उसकी पत्नी रेखा (34) फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके सिर गहरी चोट के निशान थे। जिस कारण सारा खून निकल गया था। सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद कुमार सहित सीन ऑफ क्राइम टीम के डॉ. भीरा राम, एचएचओ कलायत रघुबीर सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि घटना में तथ्य के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी किताब सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में मृतक जयपाल के खिलाफ उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी बात सामने आएगी, अगली कार्रवाई उसी अनुसार की जाएगी। मृतक के भाई सोमपाल ने बताया कि दोनों अच्छे भला काम चला रहे थे। दोनों मृत मिले हैं।
उधर, घटना के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी थी।