फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस ने सुलझाया एटीएम बदलकर ठगी कामामला

पुलिस ने सुलझाया एटीएम बदलकर ठगी कामामला

Wed, 14 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सुलझाया एटीएम बदलकर ठगी कामामला
पुलिस ने सुलझाया एटीएम बदलकर ठगी का मामला
विज्ञापन

युवक गिरफ्तार
कैथल। एटीएम कार्ड बदल कर 51 हजार 400 रुपये नकदी हड़पने के मामले में पुलिस ने हिसार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का 13 मार्च को अदालत से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गांव आंहू निवासी विजेंद्र कुमार द्वारा दिनांक 2 फरवरी को अपने एटीएम कार्ड द्वारा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ढांड शाखा से 10 हजार रुपये नकदी निकलवाई गई तथा मिनी स्टेटमेंट भी ली गई। उस समय उसके पास कक्ष के अंदर और भी कई व्यक्ति मौजूद थे। अगले दिन उसके मोबाइल पर बैंक खाता से 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया, परंतु उस समय वह किसी रिश्तेदारों के शादी समारोह में व्यस्त था, इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दे सका। इसके अगले दिन 6 हजार रुपये निकलवाने तथा अगले दिन 5 फरवरी को 27400 रुपये नकदी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाली गई, तो वह बैंक पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि उसके पास उसका अपना एटीएम नहीं, कोई बोगस एटीएम कार्ड है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामले की जांच थाना प्रबंधक ढांड सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण लाल ने अग्रोहा रोड़ तारानगर कलोनी बरवाला जिला हिसार निवासी 23 वर्षीय युवक जयभगवान उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed