फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आढ़ती को बेची थी 2 लाख 32 हजार की धान

आढ़ती को बेची थी 2 लाख 32 हजार की धान

Tue, 19 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती को बेची थी 2 लाख 32 हजार की धान
किसान को भुगतान न करने पर आढ़ती फर्म पर केस
विज्ञापन

आढ़ती को बेची थी 2 लाख 32 हजार की धान
नहीं किया भुगतान, किसान ने पुलिस में दर्ज करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। एक किसान को धान की फसल बेचने पर 2 लाख 32 हजार रुपये का भुगतान न करने पर पुलिस ने आढ़ती फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की पालन करते हुए मामला दर्ज किया है। गांव कुराड़ निवासी टेक चंद ने आरोप लगाया कि उसने 2 मई 2015 को कलायत की एक फर्म को गेहूं की फसल 2 लाख 32 हजार रुपये की बेची थी, जिसका जे फार्म उसके पास मौजूद है। बिक्री के बाद जब वह पैसे लेने के लिए आढ़ती के पास गया तो वह टाल मटोल करता रहा। कुछ समय के बाद उसने उसकी बिकी गेहूं की फसल के पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। इस बारे में उसने एसपी कार्यालय में अपनी शिकायत दी तो कलायत पुलिस ने उक्त आढ़ती को थाना में बुला कर पूछताछ की। आढ़ती ने कहा कि वह 5-7 दिन में किसान के पैसे दे देगा तथा समझौते पर उन दोनों के हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में आढ़ती ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। किसान ने बताया कि उसने मामले की शिकायत मार्केट कमेटी में भी की। आढ़ती ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों से मिल कर अपने रिकार्ड में उसको फसल बिक्री की पेमेंट दी हुई दिखा दी। किसान का कहना है कि मार्केट कमेटी के कर्मचारियों के साथ मिल कर की गई पेमेंट पर उसके अंगूठे का निशान लगाया गया है, जो पूरी तरह से फर्जी है। किसान का कहना है कि उसने अंगूठा तो आज तक नहीं लगाया। बेशक वह अनपढ़ है, पर हर जगह वह हस्ताक्षर ही करता है। पुलिस ने मामले की संजीदगी को देखते हुए आरोपी आढ़ती के खिलाफ भादंस की धारा 420, 467,468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed