फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मारपीटके मामलों में 26 के खिलाफ केस दर्ज

मारपीटके मामलों में 26 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 16 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मारपीटके मामलों में 26 के खिलाफ केस दर्ज
मारपीट के मामलों में 26 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट के मामले में लगभग 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव दिल्लोंवाली निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 13 दिसंबर को वह गांव सांघण में किसी काम से गया हुआ था। वापस आते समय मालखेड़ी बस अड्डा के पास प्रदीप व गगी सांघण, मोनी व गुरजिन्द्र मालखेडी व चिनू जाखौली ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। एसआई राजफूल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चीका के गांव कसौर निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को वह अपने खेतों से बारिश का पानी निकालने के लिए गया था। इस दौरान उसके भतीजे जगसीर सिंह व जरनैल सिंह ने उस पर पानी निकासी को लेकर हुई कहासुनी में उसके ऊपर कस्सी से वार किया। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं बरसाना निवासी जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 दिसंबर को पूंडरी प्रशासन ने उनके खेत का रास्ते से कब्जा छुड़वाया था। गत 9 दिसंबर को वह अपने भाई कृष्ण के साथ रास्ते में रोडे की ट्राली डालने के लिए गए थे। तो वहां पर गांव के ही विक्रांत उर्फ बिल्लु, मुकेश उर्फ पप्पु, बोबल, संजय, विजेन्द्र, जन्टी, गुरमीत, तानु, अजमेरा, बहादुर, शिव कुमार, निरज, कुलविंद्र, बलविंद्र, पोपीन, रामकुमार, सिंद्र, कशमीर व विकास ने लाठी डंडे व गंडासी से हमला कर दिया। हैड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed