{"_id":"5b031aa84f1c1b5b798b5a38","slug":"11526930088-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता किसान का शव माइनर के पुल के नीचे मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से लापता किसान का शव माइनर के पुल के नीचे मिला
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लापता किसान का शव माइनर के पुल के नीचे मिला
हत्या की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के खिलाफ केस
पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव दुुंधरेहड़ी में से दो दिन से लापता एक किसान का शव सोमवार को गांव में से गुजर रहे माइनर के पुल के नीचे मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं व शव से बदबू उठ रही थी। पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया गया है।
धुंधरेहड़ी निवासी करीब 40 साल के नरेश शर्मा दो दिन से गांव से लापता थे। सोमवार को किसी ने सूचना दी कि उसका शव गांव में ही पाड़ला-धुंधरेहड़ी माइनर के पुल के नीचे पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही डीएसपी रामकुमार, सदर थाना एसएचओ मुनीष कुमार व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत जुटाए। मृतक के परिजन सुभाष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नरेश शर्मा 2 दिन से घर से लापता था। उसका कोई अता-पता नहीं मिल रहा था। मृतक नरेश कई बार बाबा राजपुरी डेरे में भी सेवा करने चला जाता था। लेकिन परिजनों को वहां भी नहीं मिला। उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ गली का विवाद चल रहा था और इसकी शिकायत सदर थाने में भी दी थी। उन्हें आशंका है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है।
थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 लोगों जगदीश, राहुल, गोपी, लक्खा, सिया राम, ईश्वर, होशियार सिंह, सतबीर, विनोद, कर्मबीर, बलजीत निवासी धुंधरेहड़ी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव से बदबू आ रही थी। इसलिए कैथल चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया है। पुलिस मृतक का 22 मई को रोहतक में पोस्टमार्टम करवाएगी।