{"_id":"599885874f1c1bf60b8b4762","slug":"11503167879-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत अनाज मंडी में संघ के स्वंयसेवक पर फिर हुआ हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलायत अनाज मंडी में संघ के स्वंयसेवक पर फिर हुआ हमला
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में संघ के स्वयंसेवक पर फिर हुआ हमला
बिना नंबर की बाइक पर सवार युवकों ने बिना किसी कारण कर दी पिटाई
एक सप्ताह पहले भी संघ के पदाधिकारी पर हमला कर मांगी जा चुकी है फिरौती
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत की अनाज मंडी में असामाजिक तत्व लगातार दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने आरएसएस के खंड कार्यवाह के पुत्र विशु को अपना निशाना बनाया। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने दुकान से अपने घर जा रहे 15 वर्षीय विशु को पकड़ कर उसकी निर्मम पिटाई कर दी। जब तक लोग आते तब तक वे लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए बिना नंबर की मोटर साइकिल पर भाग गए। घटना के बाद अनाज मंडी में एकबार फिर से दहशत का माहौल पैदा हो गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला बनने के बजाए और बिगड़ गया।
राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पीसीआर के इंचार्ज कश्मीर सिंह ने कोई कार्रवाई करने की बजाए व्यापारियों पर अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इस बात पर मंडी के व्यापारी भड़क गए और उन्होंने इसके विरोध में मंडी बंद करने का एलान कर दिया। मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन राकेश कांसल, पूर्व प्रधान जयप्रकाश मित्तल, मंडी प्रधान रणधीर सिंह चहल, राजेश कुमार आदि का कहना था कि आए दिन मंडी में कोई न कोई वारदात होती है पर पुलिस उन लोगों को पकड़ने की बजाए व्यापारियों को धमकाती है। कुछ दिन पहले भी आरएसएस के खंड संयोजक राजेश टीनू पर अज्ञात नकाबपोशों ने पिस्तौल की बट से हमला कर दो लाख रुपये की फिरौती की लिखित मांग की थी। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मामले को लेकर एसपी सुमेर प्रताप सिंह को मिला। उन्होंने सारे मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने, मंडी के व्यापारियों की सुरक्षा को मजबूत करने व एएसआई कश्मीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।