नशीले पदार्थों की तस्करी में तीन पकड़े
कैथल। पुलिस ने एक महिला सहित तीन को नशीले पदार्थाें की तस्करी में काबू किया है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता इंचार्ज एसआई बलवान सिंह के नेतृत्व में एसआई बलजीत सिंह की टीम जिसमें एसआई जोगिन्द्र, एएसआई कृष्ण कुमार, सिपाही मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह की टीम ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी नहर कॉलोनी चीका को काबू किया। उसके नहर कालोनी में उसके मकान पर रेड करके उसके पास से 900 ग्राम डोडा पोस्त, 800 ग्राम चुरा पोस्त, एक मोबाइल फोन व 4800 रुपये नकदी बरामद हुई। थाना चीका में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे थाना चीका के एएसआई अजमेर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में एएसटी के एएसआई शुभकरण की टीम ने अमर सिंह निवासी श्युमाजरा को 130 ग्राम अफीम बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना शहर के एसआई राजकुमार की टीम ने महिला आरोपी सीता पत्नी जगदीश निवासी चमेला बस्ती नरवाना को गिरफ्तार किया है।