फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बैंकों में हड़ताल से परेशान रहे लोग

बैंकों में हड़ताल से परेशान रहे लोग

Thu, 27 Dec 2018 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में हड़ताल से परेशान रहे लोग
बैंकों में हड़ताल से परेशान रहे लोग
विज्ञापन


कैथल। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की और बैंक बंद करके करनाल रोड पर एसबीआई के सामने धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि नवंबर 2017 से 10 लाख बैंक कर्मियों की वेज रिविजन पेंडिंग है, हर बार की तरह इस बार भी सरकार ने बैंककर्मियों के वेतन को लेकर लंबा मौन व्रत साध रखा है। बैंक कर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर जब असहाय और मजबूर से हो जाते हैं तभी निर्विकल्प होकर अपने 14 लाख बैंक कर्मियों और उसके परिवार के आर्थिक सुरक्षा के लिए हड़ताल करते हैं। उसके बदले सैलरी कटवाते हैं। बैंक कर्मचारियों का काम जोखिम का होता जा रहा है। जितना जोखिम होता है, उतना ही वेतन दिया जाना चाहिए। लेकिन उनके साथ अन्याय हो रहा है। नोटबंदी में ऐसे कितने ही कैशियर ने लाखों का लोन लेकर मोदी जी की योजना को सफल बनाने के विशाल बलिदान दिया। वेतन के नाम पर कर्मचारियों को घाटा बता दिया जाता है। बड़े प्रबंधन व सरकार के साथ मिलकर उद्योगपतियों के साथ लूट का खेल खेला जाता है। बदनाम आम बैंक कर्मियीं को किया जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। जिला कैथल आल इंडिया बैंक ऑफिसर कंफेडरेशन के उपसचिव अरविंद चावल व जिला सचिव कुलदीप धारीवाल ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए। अवसर पर क्षेत्रिय सचिव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन कृष्ण मिगलानी ने आह्वान किया कि बैंक कर्मचारियों की हालत के बारे में आम जन को बताया जाए। ताकि सभी को पता चल सके कि वे किस स्थितियों में काम कर रहे हैं। हड़ताल के कारण बैंक उपभोक्ता परेशान रहे। एक उपभोक्ता मुसाफिर ने कहा कि वह अपनी बेटी के ईलाज के लिए 1 लाख रुपये निकलवाने के लिए आया था। लेकिन बैंक बंद होने के कारण उसे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed